
x
Jalandhar जालंधर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंजाब के जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने जो वादा जनता से किया था, उसे पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी, पंजाब के लोगों ने हर तरह की सरकार देखी है और देखा है कि कैसे हर सरकार ने विकास का वादा तो किया, लेकिन जनता को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस बेहद भ्रष्ट थी। आम आदमी पार्टी तो उससे भी आगे निकल गई, दोनों सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे की आलोचना करते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे एक हैं। पंजाब के लोग अब यह समझ गए हैं।"
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने जनता से झूठा वादा किया था, लेकिन उस समय जनता समझ गई थी और उसे नकार दिया था। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी आई, जिसने उससे भी ज्यादा झूठा वादा किया और उसे पूरा नहीं किया है। इन लोगों ने केवल अपना विकास किया है, लेकिन जनता की एक भी समस्या का समाधान नहीं किया है, जिससे जनता की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की पहचान किसानों की वजह से नंबर वन पर आ गई है। सबसे बड़ी बात है कि देश के बॉर्डर पर तैनात सैनिकों की संख्या में भी हमारे हरियाणा के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी प्रदेश का मान बढ़ाया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "देवी मां के इस ऐतिहासिक और पवित्र शक्तिपीठ पर आना मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग आशीर्वाद लेने आते हैं। आज गुरु महाराज जी की कृपा और आशीर्वाद पाकर मैं और भी अधिक भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। यहां पर देवी माता का जो तालाब है, उसका निर्माण कार्य भी शुरू हो रहा है। इस सेवा कार्य में सभी लोग एक साथ जुटने वाले हैं। शीघ्र ही इस तालाब का निर्माण पूरा हो जाएगा।"
Tagsनायब सिंह सैनीहरियाणा सीएमपंजाब सरकारआम आदमी पार्टीकांग्रेसजालंधर दौरादेवी शक्तिपीठविकास वादेराजनीतिक बयानहरियाणा किसानसैनिकखिलाड़ीपंजाब राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





