पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, पटियाला जेल के 10 नंबर वार्ड में बीतेगी की रात

Rani Sahu
20 May 2022 10:27 PM IST
नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, पटियाला जेल के 10 नंबर वार्ड में बीतेगी की रात
x
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं

Navjot Singh Sidhu in Jail: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. पटियाला कोर्ट में सरेंडर करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. सिद्धू को पटियाला जेल के 10 नंबर वार्ड में रखा गया है. यह वार्ड 12x15 फीट का है. सिद्धू के वार्ड से आधा किलोमीटर की दूरी पर बिक्रम जीत सिंह मजीठिया बन्द हैं.

34 साल पुराने रोड रेज मामले में सजा
सिद्धू को रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है. कोर्ट ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा था. सिद्धू ने आज शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सजा सुनाई है. सिद्धू से जिस व्यक्ति का झगड़ा हुआ था, उसकी मौत हो गई थी.


Next Story