पंजाब

नशीले पदार्थ सेमत आठ गिरफ्तार

Admin2
18 May 2022 7:06 PM IST
नशीले पदार्थ सेमत आठ गिरफ्तार
x
600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : थाना सदर मलोट के एएसआइ जोगिदर सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव मलोट से हरजिदर सिंह उर्फ जिदी निवासी गांव रामनगर को साढ़े तीन किलो भुक्की के साथ काबू किया।थाना कोटभाई के एएसआइ अमरीक सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कोठे रण सिंह वाला दोदा से इसी गांव के ही वासी जोगिदर सिंह को उसके घर से 20 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।थाना लंबी के एएसआइ बलजीत सिंह अगुआई में पुलिस ने गांव वड़िग खेड़ा से मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर के गांव बरखेड़ा जय सिंह निवासी धर्मेंद्र सिंह को दो किलो 600 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।थाना कबरवाला के एएसआइ मलकीत सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव बुर्ज सिद्धवां से इसी गांव के निवासी गुरदेव सिंह को सवा नौ बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।थाना सिटी मलोट के एएसआइ जरनैल सिंह की अगुआई में पुलिस ने गांव दानेवाला के सेमनाला के पुल के पास से बूटा सिंह निवासी आरे वाली गली मलोट को 10 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किया।

थाना बरीवाला के एएसआइ अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव कोटली संघर से इसी गांव के जगजीत सिंह को पांच ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया।
Next Story