पंजाब

नायब सूबेदार की मौत, इलाके में शोक की लहर

Shantanu Roy
25 Oct 2022 3:50 PM GMT
नायब सूबेदार की मौत, इलाके में शोक की लहर
x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर के एक नायब सूबेदार की दोराहा नहर में ट्रेनिंग दौरान मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार रशपाल सिंह नायब सूबेदार मजीठा में रह रहे थे। दोराहा नहर में ट्रेनिंग के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार उनका जन्म गांव सैदोलेहल ब्लॉक तरसिक्का जिला अमृतसर में हुआ था। लोगों ने प्रार्थना की कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इसके साथ परिवार के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दें।
Next Story