पंजाब

पत्नी और मंगेतर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, नाइट्रोजन गैस से रची साजिश

jantaserishta.com
24 Oct 2021 11:07 AM IST
पत्नी और मंगेतर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, नाइट्रोजन गैस से रची साजिश
x

पटियाला: पंजाब के पटियाला के एक 40 वर्षीय शख्स को पुलिस ने पहली पत्नी और मंगेतर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने दोनों को नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की नींद सुलाया था। आरोपी सेवानिवृत भारतीय सेना के कर्नल का बेटा है। इस दरिंदे ने अपनी मंगेतर को मारकर उसकी लाश अपने बेडरूम में ही दफन कर दी थी। जानिए, कैसे इसने दोनों की हत्या की और कैसे ये पुलिस के हत्थे चढ़ा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नविंदरप्रीतपाल सिंह के रूप में हुई है। एक सप्ताह पहले उसकी मंगेतर चुपिन्दरपाल शादी की शॉपिंग के लिए पटियाला पहुंची थी। शॉपिंग के बाद अपने घरवालों की सहमति के बाद वह एक दिन के लिए नविंदरप्रीतपाल के घर रुक गई। उस रात नविंदर ने उसे एक इनहेलर दिखाया और ऑक्सीजन बताकर सू्ंघने के लिए कहा। उस इनहेलर में नाइट्रोजन थी। नविंदरपाल ने कहा था कि इसे सूंघने से चेहरा चमक जाएगा। चुपिंदरपाल ने उस गैस को सूंघा और फिर उसने चुपिन्दर की हत्या कर दी।
इतना ही नहीं किसी को इस बात की भनक न लगे इसलिए उसने उसके शव को बेडरूम में ही दफना दिया और अपने घरवालों से कहा कि वह किसी बात को लेकर नाराज हो गई और 14 अक्टूबर की रात को ही अपने घर चली गई।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पहली पत्नी को भी ऐसे ही मारा था। दरअसल, आरोपी की साल 2018 में संगरूर जिले के सुनाम के बिशनपुरा गांव की सुखदीप कौर से शादी हुई थी। सुखदीप ट्रिपल एम.ए क्वलिफाइड थी।
पटियाला एसएसपी एचएस भुल्लर ने बताया कि उसने इस साल 19 सितंबर को आधी रात में गर्भवती सुखदीप की नाइट्रोजन गैस सुंघाकर ही हत्या कर दी थी। हालांकि पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी नविंदरप्रीतपाल उसके घरवालों को यह समझाने में कामयाब रहा कि सुखदीप की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन अब जाकर पुलिस पूछताछ में उसने यह बाद कबूल कर ली है कि उसने नाइट्रोजन गैस देकर अपनी पत्नी को मारा था। हालांकि पुलिस मामले में अभी भी जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story