पंजाब

Murder: दूध बेचने वाले की गोली मारकर हत्या

Sanjna Verma
31 Aug 2024 1:32 PM IST
Murder: दूध बेचने वाले की गोली मारकर हत्या
x
अमृतसर Amritsar: अमृतसर देहाती के कस्बा जंडियाला के गांव तारागढ़ के पास एक दूध विक्रेता कुलबीर सिंह (40) की वीरवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के बाद इस हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया है।
Police के अनुसार, कुलबीर की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका की मौत के मामले से जुड़ी है। कुलबीर पर पहले प्रेमिका की मौत के आरोप में जेल में रह चुका था। प्रेमिका के परिवार वालों ने ही उसे सुपारी देकर हत्या करवाई है।
यह जानकारी मृतक कुलबीर के पिता अमरीक सिंह ने दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो कुलबीर की पूर्व प्रेमिका के परिवार के सदस्य हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि कुलबीर की हत्या सुपारी देकर अमेरिका में बैठे कुछ लोगों ने करवाई है।
गांव धारड़ निवासी कश्मीर सिंह ने अपने रिश्तेदार जगरूप सिंह के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया। जगरूप सिंह ने दो शार्प शूटरों को हायर किया, जिन्होंने कुलबीर की हत्या की। पुलिस ने धारड़ निवासी जगरूप सिंह, कश्मीर सिंह, इकबाल कौर, तख्तू चक्क और जिला तरनतारन के वरिंदर सिंह और सुक्खा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Next Story