पंजाब

नगर निगम मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, घेरा 'आप' विधायक का दफ्तर

Shantanu Roy
30 Aug 2022 1:19 PM GMT
नगर निगम मुलाजिमों ने खोला मोर्चा, घेरा आप विधायक का दफ्तर
x
बड़ी खबर
जालंधर। पंजाब सरकार से खफा चल रहे जालंधर नगर निगम के मुलाजिमों ने आज जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा के दफ्तर को घेर लिया और धरना प्रदर्शन किया। इस मौके सफाई सेवक, माली व सीवरमैनों ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पक्की भर्ती को लेकर कोई रिस्पांस नहीं दिया जा रहा है। यूनियनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि कि उनकी मांगों को लेकर AAP नेताओं ने वादा किया था कि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मीटिंग करवाएंगे, लेकिन गत दिवस सी.एम. मान के शहर में होने के बावजूद भी उनकी कोई मीटिंग नहीं हुई। पंजाब सरकार द्वारा अपनाई जा रही टाल-मटौल की नीति से खफा होकर आज नगर निगम मुलाजिमों ने आज धरना लगा दिया। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय से लेकर भगवान वाल्मीकि चौक और वहां से विधायक रमन अरोड़ा के दफ्तर तक रोष मार्च भी निकाला।
Next Story