पंजाब

मोहाली ब्लास्ट: लखबीर सिंह लांडा का नाम आया सामने, पुलिस को दी थी धमकी, 4 के बदले हम 40 मारेंगे!

jantaserishta.com
13 May 2022 8:42 PM IST
मोहाली ब्लास्ट: लखबीर सिंह लांडा का नाम आया सामने, पुलिस को दी थी धमकी, 4 के बदले हम 40 मारेंगे!
x
पढ़े पूरी खबर

मोहाली: पंजाब के मोहाली में हुए ब्लास्ट में लखबीर सिंह लांडा का नाम सामने आया है. पंजाब के डीजीपी ने लखबीर सिंह को इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड बताया है. साथ ही उन्होंने बताया कि वो इस समय कनाडा में मौजूद है. आइए लखबीर सिंह लांडा के बारे में जानते हैं.

पंजाब के डीजीपी ने आज मोहाली ब्लास्ट केस का खुलासा किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि ब्लास्ट के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ है. साथ ही डीजीपी ने बताया कि हमले का मास्टरमाइंड पंजाब के तरनतारन का रहने वाला लखबीर सिंह लांडा है.
A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है लखबीर
लखबीर सिंह लांडा भी A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है. लखबीर सिंह को हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी बताया जाता है. रिंदा भी तरनतारन का ही रहने वाला है. इस समय लखबीर कनाडा में रह रहा है.
फेसबुक पर दी थी पुलिस को धमकी
लखबीर सिंह लांडा ने भारत से फरार होने के बाद 28 अक्टूबर 2021 को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर पुलिस को धमकी दी थी. लखबीर ने लिखा था कि मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है. हम किसी को फालतू परेशान नहीं करते, लेकिन अगर पुलिस ऐसा करती है तो ये मत सोचिए कि आपका परिवार सुरक्षित है. आपके बच्चे देश में हों या विदेश में, हम पता कर लेंगे. तुम अगर 4 मारोगे तो हम बदले में 40 मारेंगे. इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी.
2017 में फरार हुआ था लखबीर
साल 2017 में लखबीर पंजाब से फरार होकर कनाडा पहुंचा था. मोहाली ब्लास्ट के खुलासे और उसमें गैंगस्टर लखबीर का नाम आने से एक बार फिर साफ हो गया कि ISI की K2 डेस्क पंजाब के गैंगस्टर और उनके नेटवर्क के जरिए कैसे पंजाब में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रही है.
6 मई की शाम हुआ था ब्लास्ट
मोहाली में छह मई की शाम को पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर की बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ था. इस धमाके के बाद पंजाब पुलिस हाई अलर्ट पर है. जिस बिल्डिंग में धमाका हुआ उसके आसपास पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई. इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया. पंजाब पुलिस ने इसकी आतंकी घटना के तौर पर पुष्टि नहीं की थी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story