पंजाब

रेलवे स्टेशन से लापता हुआ व्यक्ति

Admin4
6 March 2023 7:19 AM GMT
रेलवे स्टेशन से लापता हुआ व्यक्ति
x
जालंधर। जालंधर शहर के रेलवे स्टेशन से बुद्धू राम नाम का व्यक्ति का पिछले एक हफ्ते से गुम हो गया है। परिवार वाले उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। गुमशुदा होने की रिपोर्ट परिवार वालों ने पुलिस में दी है और पुलिस भी ढूंढने में लगी हुई है।
परिवार वालों ने कहा कि बुद्धू राम की उम्र 35 साल के करीब है और वह मानसिक तौर से ठीक नहीं है। वह 28 फरवरी को जालंधर के रेलवे स्टेशन से गुम हुआ है। तब से ही वह मिल नहीं रहा है। उसने ग्रे कलर की जर्सी पहनी हुई है और लाल रंग का लोअर पहना है। अगर किसी भी व्यक्ति को इस बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है तो वह +917539059786 पर कॉल करके हमसे संपर्क करे।
Next Story