
x
लुधियाना। थाना जमालपुर के तहत आते इलाके में एक नाबालिगा से दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में साथ काम करने वाले लड़के ने ही शादी का झांसा देकर नाबालिगा से कई बार दुष्कर्म किया है। आरोपी नाबालिगा के साथ एक ही फैक्ट्री में काम करता है। आरोपी ने पहले लड़की से दोस्ती की और बाद में अपनी उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया, लेकिन बाद में लड़का शादी से मुकर गया और घर से फरार हो गया, जिसके चलते पीड़िता ने थाने में शिकायत दी है।
वहीं इस मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर ने बताया कि फिलहाल आरोपी सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।
Next Story





