पंजाब
फिल्म दिखाने के बहाने नाबालिगा से दुष्कर्म, पुलिस ने कसा शिकंजा
Shantanu Roy
12 Sep 2022 1:36 PM GMT

x
बड़ी खबर
नवांशहर। नाबालिग युवती को घर से फिल्म दिखाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके 2 बच्चों में लडकी की आयु 17 वर्ष है। गत 10 सितम्बर को मनप्रीत उर्फ मनी नाम का युवक उसकी लड़की को रात करीब 10 बजे फिल्म दिखाने की बात कह कर अपनी गाड़ी में बैठा कर ले गया।
परन्तु उक्त युवक फिल्म दिखाने के स्थान पर उसे अपने घर पर ले गया तथा उसकी लड़की की सहमति के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस उपरान्त वह करीब 12 बजे घर के बाहर छोड़ गया। उसने बताया कि लड़की को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक मनप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story