पंजाब

मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप

HARRY
29 Jun 2023 4:56 PM GMT
मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप
x

जालंधर | शहर के खुरला किंगरा इलाके में डी.जी. का काम करने वाले युवक पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। आए दिन इस इलाके में ऐसी वारदातें हो रही हैं। जानकारी के अनुसार गत रात्रि डी.जे. के काम करने वाले युवक के घर पर 15-20 युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान घर के सदस्यों पर पत्थरबाजी की गई जिसमें कईयों को चोटें आई हैं।

पीड़ित व्यक्ति सर्वेश ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक पार्टी दौरान प्रीतम नामक व्यक्ति ने उसे डी.जे. बंद करने के लिए कहा था, जिस दौरान उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों समझौता हो गया था। इसके बावजूद भी उन्होंने उसके घर पर हमला बोल दिया। गत रात्रि वह घर के आंगन में सो रहे थे कि अचानक से 15-20 युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उसके पत्नी व पिता घायल हो गए। उसने बताया कि उसके पिता को तो रॉड से मारपीट की। परिवारिक सदस्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Next Story