
x
अमृतसर में नाबालिगा ने रेप के बाद फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने यह कदम रेप के बाद उठाया है। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी के रहने वाले अजय नाम के युवक पर आरोप लगाया है। मजीठा की इस घटना के बाद पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की मां ने बताया कि कि उसकी बेटी 17 साल की थी और वह सुपारीविंड के पास रहती है। 20 अक्टूबर की शाम 6 बजे वह मेहनत-मजदूरी करके गांव वडाला से घर पहुंची थी। पड़़ोसी ने बताया कि दोपहर के समय एक लड़का घर आया था। काफी समय अंदर रहने के बाद वह चला गया। जब उसने युवक के बारे में बेटी से पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। उसके बाद से ही उसकी बेटी गुमसुम व चुपचाप रहने लगी।
बीते दिन वह अपनी पैंशन लेने के लिए बैंक गई हुई थी। दोपहर 2 बजे के करीब जब वह घर पहुंची तो कमरे में उसकी बेटी ने चुन्नी को छत के गार्डर से बांधकर फंदा लगा लिया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्हें पूरा शक है कि उनकी बेटी के साथ गलत काम हुआ है। जिससे घबराकर ही उन्होंने सुसाइड किया है।
महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ रेप करने वाला और आत्महत्या के लिए उकसाने वाला युवक सुल्तानपुर लोधी निवासी अजय ही है। कई बार उनकी बेटी अजय से परेशान होकर उन्हें शिकायत लगा चुकी थी।
एएसआई मनप्रीत संधू ने जानकारी दी कि मां के बयानों के आधार पर अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह अभी फरार है। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी सिमरजीत कौर को सौंपी गई है।
Next Story