पंजाब
वायरल ऑडियो पर बुरे फंसे मंत्री फौजा सिंह सरारी, पार्टी हाईकमान ने उठाया यह कदम
Shantanu Roy
13 Sep 2022 1:19 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की वायरल ऑडियो के मामले ने तूल पकड़ लिया है। खबर सामने आई है कि आम आदमी पार्टी की हाईकमान ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मंत्री के ओ.एस.डी. तरसेम कपूर ने चंडीगढ़ में पार्टी हाईकमान के साथ मीटिंग के बाद अगला फैसला लेने की बात कही है। गौरतलब है की पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का नाम लिखकर पैसों का लेन-देन और सौदेबाजी करने संबंधी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ऑडियो में पैसे कैसे लेने हैं इस संबंधी 2 व्यक्तियों में बातें हो रही हैं। कैबिनेट मंत्री पंजाब फौजा सिंह सरारी ने इस ऑडियो को फेक बताया और कहा था कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत यह ऑडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाली है। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Next Story