पंजाब

पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Khushboo Dhruw
24 April 2024 6:36 AM GMT
पंजाब में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
x
पंजाब : चंडीगढ़ समेत आज और कल 2 दिन तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम विभाग की ओर से 26 अप्रैल और 27 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम में बदलाव होगा।
आने वाले दिनों में करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
कल अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 26 अप्रैल को अधिकतम 37 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तथा 27 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कल 23 अप्रैल को पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं हुआ। लेकिन दोपहर में इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला, जिससे अचानक सूरज चमकना बंद हो गया और कई जगहों पर बादल छा गए। इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। अब 26 और 27 को वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा।
Next Story