पंजाब
कैदियों को नशा सप्लाई करने वाला मेडिकल अफसर इतने दिनों के रिमांड पर
Shantanu Roy
29 Oct 2022 5:45 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। अमृतसर की सेंट्रल जेल के मेडिकल अफसर को हेरोइन सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जेल का मेडिकल अफसर जेल में बंद कैदियों को हेरोइन की पुड़ियां सप्लाई करता था, जिसके कब्जे से पुलिस ने दो पुड़ियां भी बरामद की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार चिकित्सा अधिकारी की पहचान डॉ. देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिसे एस.टी.एफ. ने दो कैदियों को नशीला पदार्थ पिलाया था। टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान अतिरिक्त जेल अधीक्षक ने तलाशी के दौरान उसके पास से 194 ग्राम हेरोइन बरामद की।
Next Story