पंजाब

8 हजार की रिश्वत लेते MC क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

Admin4
3 March 2023 2:23 PM GMT
8 हजार की रिश्वत लेते MC क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
x
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी मुहिम के दौरान शुक्रवार को एसएएस नगर जिले के नगर कौंसिल कुराली में तैनात एक क्लर्क राजेश कुमार को 8000 की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त अधिकारी को दशमेश कॉलोनी कुराली निवासी बलकार सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त क्लर्क ने अपने प्लॉट के पंजीकरण के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रिश्वत के रूप में 10,000 की मांग की है, लेकिन सौदा 8,000 में तय किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया है और आरोपी अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story