पंजाब

वार्ड नंबर 16 की कई महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं

Ashwandewangan
21 Jun 2023 6:24 PM GMT
वार्ड नंबर 16 की कई महिलाएं भाजपा में शामिल हुईं
x

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा शहीद भगत सिंह जिला के वार्ड नंबर 16 की कई महिलाएं बुधवार को भाजपा में शामिल हुईं। वार्ड नंबर 16 निवासी मीना राणा के नेतृत्व में भाजपा शामिल होने वालों में निशु, परमजीत, बबली, बरखा, अनीता रानी, मंजू, प्रीत, रीता रानी, आशीष, अजय, निखिल, अनीश, रोहित, सचिन, ऋतिक, अमरीश, सागर, मुकेश, विनोद तुषार प्रमुख हैं।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने सबको पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस जॉइनिंग से भाजपा व महिला मोर्चा को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोग अब भाजपा के कार्यकर्ता हो गए हैं। इन सब को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी कैलाश चंद जैन, कार्यालय सचिव देवी सिंह, जिला अध्यक्ष सतेंदर सिंह सिद्धू, महिला मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा, जिलाध्यक्ष रागनी मिश्रा, तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र टम्टा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story