पंजाब

मनोज झा ने बताया न्यू कांग्रेस पार्टी 5 जून से शुरु करेगी संविधान समारोह का आयोजन

mukeshwari
4 Jun 2023 2:00 PM GMT
मनोज झा ने बताया न्यू कांग्रेस पार्टी 5 जून से शुरु करेगी संविधान समारोह का आयोजन
x

चंडीगढ़। न्यू कांग्रेस पार्टी [NCP] संगठन सचिव मनोज झा ने कहा कि NCP 5 जून 2023 से संविधान समारोह शुरू करेगी। इसी के साथ सदयस्ता अभियान की शुरुआत भी होगी। यह मुहिम सोशल मीडिया पर चलाई जाएगी ताकि शहर का हर शख्स पार्टी की विचारधारा से परिचित हो सके।

सदस्य्ता अभियान की शुरुआत न्यू कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो एडवोकेट विवेक हंस गरचा द्वारा की जाएगी। इसके लिये (स्कैन बार कोड) व लिंक शहर के वार्ड वाइज बनाए गए व्हाट्सप्प ग्रुप्स में शेयर किया जाएगा। इसके माध्यम से शहरवासी पुलिस, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और उच्च न्यायालय संबंधी सहायता प्राप्ति के लिए न्यू कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगे।

मनोज झा ने बताया कि भारत में किसी भी राज्य में गांव, तहसील, ज़िला, डिवीज़न और प्रदेश स्तर पर टीम से निशुल्क सदस्य्ता प्राप्त सकते हैं। सम्पूर्ण भारत में निशुल्क सदस्य्ता अभियान न्यू कांग्रेस पार्टी ने चलाया। झा ने कहा हम सर्वधर्म समाज को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। हमारी पार्टी सभी धर्म, वर्ग व जाति के लोगों को साथ लेकर समाज, प्रदेश व देशहित में कार्यारत है।

संगठन सचिव मनोज झा ने कहा कि अगर आप न्यू कांग्रेस पार्टी के उदेश्यों की पूर्ति के लिए समाज, प्रदेश और देश हित में कार्य करना चाहते हैं तो आपके गांव, तहसील या ज़िला में हमारी टीम से जुड़ सकते हैं। सभी नियुक्तियां अवैतनिक रहेंगी।

एडवोकेट विवेक हंस गरचा ने बताया कि न्यू कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से सवतंत्र पार्टी है जिसका किसी भी राजनीतिक संगठन से किसी भी प्रकार का गठबंधन नहीं है । संगठन सचिव मनोज झा ने कहाकि ये पुरानी कांग्रेस नहीं, बल्कि "न्यू कांग्रेस पार्टी है। इसका पुरानी कांग्रेस से कोई सम्बन्ध नहीं हैं। झा ने मीडिया को जारी प्रैस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि रोज़ाना पार्टी संविधान का एक पेज सभी ग्रुप्स में शेयर किया जायेगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story