पंजाब

मान सरकार और राज्यपाल फिर आमने-सामने, इस ममले को लेकर बढ़ी तकरार

Shantanu Roy
12 Oct 2022 2:24 PM GMT
मान सरकार और राज्यपाल फिर आमने-सामने, इस ममले को लेकर बढ़ी तकरार
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और भगवंत मान सरकार के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। विधानसभा के मुद्दे के बाद अब राज्यपाल ने एक फैसले पर फाइल सरकार को वापिस लौटा दी है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज को अगले कुलपति (वी.सी.) के लिए डा. गुरप्रीत सिंह वांडर के नाम को मंजूरी दी थी।
सूत्रों के अनुसार राज्यपाल ने सिर्फ डॉ. गुरप्रीत सिंह वांडर का नाम भेजने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने यह कहते हुए फाइल लौटा दी है कि सर्च कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन नामों का पैनल भेजा जाए। बता दें कि विश्वविद्यालय के पूर्व. वी.सी. डॉ. राज बहादुर ने स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौदेमाजरा के साथ विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था।
राज्यपाल ने विधानसभा सत्र के लिए भी मना कर दिया था
पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच तब से खींचतान चल रही है जब से राज्यपाल ने 22 सितंबर को पंजाब सरकार को विशेष सत्र बुलाने की अनुमति दे दी थी, लेकिन बाद में इस अनुमति को वापस ले लिया गया था। हालांकि बाद में पंजाब सरकार ने बैठक बुलाई थी। अब वी.सी. के मामले संबंधी फाइल वापिस लौटाने को लेकर पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच एक बार फिर विवाद बढ़ गया है।
Next Story