पंजाब
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Shantanu Roy
21 Aug 2022 1:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
बटाला।किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक अनवर मसीह के सपुत्र अजय मसीह निवासी गांव बड़ा बहादुर हुसैन ने बताया कि बीती रात उनके पिता अनवर मसीह पुत्र महबूब मसीह जो मजदूरी का काम करते थे, कल रात पैदल आ रहे थे, जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और पिता अनवर मसीह को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
Next Story