पंजाब

मलविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्जे करने का लगाया आरोप

Bharti sahu
12 Jun 2022 3:04 PM GMT
मलविंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्जे करने का लगाया आरोप
x
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की विरासत है और भगवंत मान सरकार इस विरासत को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देगी।

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी पंजाब की विरासत है और भगवंत मान सरकार इस विरासत को किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं देगी। मोदी सरकार की पंजाब के विरासती शिक्षण संस्थानों पर कब्जा करने की सोच के खिलाफ आप सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी। आप के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार पर पंजाब के संसाधनों और विरासती संस्थानों पर कब्जे करने का आरोप लगाया है।

रविवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में मलविंदर सिंह कंग ने मोदी सरकार के पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब से छीनने के प्रयासों की कड़ी निंदा की और कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) पर पंजाब सूबे का संवैधानिक, भावनात्मक और ऐतिहासिक हक है। यह हमारी शानदार और गौरवशाली विरासत है।
पीयू ने अनुसंधान, खेल, शिक्षा और राजनीति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पंजाब की विरासतों और अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी। कंग ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी सांझे और महापंजाब की विरासत है। इस संस्थान ने विश्व स्तर पर नाम कमाया है।
देश के विभाजन के बाद पंजाब की इस विरासत को कायम रखते हुए हुए पहले शिमला और फिर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इसे स्थापित किया गया था। इसलिए पंजाब यूनिवर्सिटी पर केवल और केवल पंजाब का हक है और कोई भी केंद्र सरकार इस विरासत को पंजाब से छीन नहीं सकती है।आप नेता ने सत्तारूढ़ भाजपा सहित कांग्रेस और शिअद पर पंजाब के हकों पर डाका डालने और विरासतों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब पर लंबे समय तक राज करने वाले इन दलों ने सूबे की सभी महान विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया है।
जानबूझ कर आर्थिक रूप से कमजोर की गई पंजाब यूनिवर्सिटी को अब मोदी सरकार एक साजिश के तहत कब्जा करना चाहती है, ताकि पंजाब की विशिष्टता और उभरती कला की भावना को खत्म किया जा सके। कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी की रक्षा और वजूद को बनाये रखने के लिए आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब यूनिवर्सिटी पर मोदी सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।


Next Story