पंजाब

बॉर्डर के पास XUV-500 लूटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारों आरोपी चढ़े हत्थे

jantaserishta.com
22 Nov 2026 10:15 AM IST
बॉर्डर के पास XUV-500 लूटकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चारों आरोपी चढ़े हत्थे
x
गन पॉइंट पर कार लूटकर हुए थे फरार.
पठानकोट: पंजाब के पठानकोट में गन पॉइंट पर कार लूट का मामला सामने आया था. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पठानकोट पुलिस ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई XUV-500 कार भी बरामद कर ली है. मुख्य आरोपी को पंजाब से नहीं, बल्कि गुजरात के वडोदरा से अरेस्ट किया है.
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में दो अमृतसर और दो गुरदासपुर के रहने वाले हैं. इनमें अमृतसर का सुरजीत सिंह उर्फ शीना, अमृतसर का पुनीत शर्मा उर्फ काका और गुरदासपुर के रहने वाले पवन उर्फ पानी औऱ राहुल भट्टी उर्फ बॉबी शामिल हैं. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से वारदात में लूटी गई XUV-500 भी बरामद की गई है.
इस केस में मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुरजीत सिंह उर्फ शीना की गिरफ्तारी खास है. पुलिस के मुताबिक, उसे गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार किया गया है. इस कार्रवाई में गुजरात पुलिस ने भी पठानकोट पुलिस की मदद की. यानी कार लूट की वारदात के बाद आरोपी दूसरे राज्य तक पहुंच गया था. पुलिस ने उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार वडोदरा में उसे पकड़ लिया.
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी सुरजीत सिंह उर्फ शीना का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. उसके खिलाफ अमृतसर के सदर थाने में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. पठानकोट के इस कार लूट मामले में थाना सुजानपुर में केस दर्ज किया गया है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े बाकी पहलुओं का पता लगाया जा सके. IGP गुरप्रीत सिंह भुल्लर के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटी गई XUV-500 भी बरामद कर ली है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story