पंजाब
पंजाब के अबोहर में हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान
jantaserishta.com
8 Nov 2026 10:37 AM IST

x
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर शहर में दीपावली की सजावट के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शहर की लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का संभावित कारण दीपावली के लिए लगाई गई सजावटी लाइटों में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, लक्कड़ मंडी स्थित सोम हार्डवेयर की दुकान में देर शाम अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान से उठता धुआं और आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम कई दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल कर्मचारियों को उस पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब साढ़े तीन घंटे तक चले प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
अग्निशमन विभाग के फायर अफसर बरिंदर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया था। दुकान में लकड़ी के बोर्ड और अन्य सामान के साथ ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद थे। इसी वजह से आग तेजी से फैल गई और उसे बुझाने में काफी समय लगा। दमकल कर्मचारियों ने लगातार प्रयास कर आग को नियंत्रित किया।
वहीं, मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासी और चश्मदीद सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां आग काफी भयंकर थी। दुकान में लकड़ी के बोर्ड सहित कई तरह का सामान और ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे, जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग को कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।
इस अग्निकांड में दुकान में रखा सामान जलने से कई लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दीपावली के मौके पर हुई इस घटना ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रारंभिक तौर पर सजावटी लाइटों में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





