पंजाब

Ludhiana: घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या , आरोपी फरार

Tara Tandi
22 Jun 2025 10:33 AM IST
Ludhiana: घर में घुसकर महिला की  बेरहमी से हत्या , आरोपी  फरार
x
Ludhiana लुधियाना: सलेम टाबरी इलाके में शनिवार को दिन-दिहाड़े महिला का कत्ल हो गया। आरोपी में घर जाकर महिला की गर्दन और पेट में चाकू से कई बार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की लाश घर के बाथरूम में पड़ी मिली। घर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में सिर पर टोपी और चेहरे पर रूमाल बांधे हुए युवक रिकॉर्ड हुआ है। जाते हुए आरोपी के हाथ में एक बैग पकड़ा नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि लूट की नीयत से ही इस वारदात को अंजाम दिया गया लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका का नाम सोनम उर्फ बेबी जैन है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस विभिन्न एंगल से इस कत्लकांड की जांच में लगी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सलेम टाबरी में महाजन बेकरी के निकट मृतका सोनम जैन और उसके पति सुरिंदर रहते हैं। सुरिंदर काफी अर्से से टॉफियां बनाने वाली फैक्टरी काम करता है। शनिवार को रोजाना की तरह सुरिंदर काम पर चला गया। दंपति के दोनों बच्चे विदेश में रहते हैं। घर पर सिर्फ सुरिंदर की पत्नी सोनम ही थी। शनिवार दोपहर को सुरिंदर के घर आने पर ही वारदात का पता चला। सुरिंदर ने देखा तो उसकी पत्नी लहूलुहान हालत में बाथरूम में पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। सुरिंदर ने बाहर आकर शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर एसीपी दविंदर चौधरी, थाना सलेम टाबरी के इंचार्ज अमृत पाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें सिर पर टोपी पहने और चेहरे पर रु माल बांधे युवक घर के गेट में से एंट्री करता नजर आया।
सुबह 11 बजकर 16 मिनट पर हुआ दाखिल, 12 बजे निकला बाहर
पुलिस ने जब सीसीटीवी चैक किया तो उसमें टोपी पहने और चेहरे को रूमाल से ढके युवक रिकॉर्ड हुआ। सुबह तकरीबन 11 बजकर 16 मिनट पर वह अंदर दाख़िल हुआ और वारदात को अंजाम देने के बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे घर से निकल गया। आरोपी घर से एक बैग ले गया। बैग में क्या था, इस बारे में अभी पुलिस जांच कर रही है। उसकी एंट्री फ्रैंडली लग रही है। हत्यारा सुरिंदर के परिवार का जानकार ही तो नहीं, इसे लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी वारदात को अंजाम देते हुए कैसे और किस तरफ से फरार हुआ, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
सोनम फाइनांस का भी करती थी काम, लूट की भी आशंका
बताया जा रहा है कि मृतका सोनम फाइनांस का भी काम करती थी। वह लोगों को ब्याज पर भी रु पए देती थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। उधर, दूसरी तरफ मामले का पता चलते ही विधायक मदन लाल बग्गा भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
Next Story