पंजाब

Ludhiana: गांजा आपूर्ति करने के आरोप में दंपति सहित तीन गिरफ्तार

Sanjna Verma
2 July 2024 4:32 PM GMT
Ludhiana: गांजा आपूर्ति करने के आरोप में दंपति सहित तीन गिरफ्तार
x
Ludhianaलुधियाना: बाहरी इलाकों से गांजा लाकर शहर में suply करने वाले तीन आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से एक किलो गांजा और नशे में सप्लाई एक्टिवा बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी सूरज कुमार, उसकी पत्नी संगीता और विक्रम कुमार उर्फ भोला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी का कारोबार करते है और एक्टिवा पर सवार होकर गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहे है।
police
ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है।
वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। Bail पर बाहर आने के बाद फिर पत्नी को साथ लेकर गांजा बेचने लगा। उसने एक अन्य साथी को भी अपने साथ मिला लिया। फिर तीनों एक्टिवा के जरिए शहर के अलग-अलग जगहों पर गांजे की सप्लाई करते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।
Next Story