पंजाब

Ludhiana News: मर्सिडीज और ब्रेज़ा में टक्कर, चालक घायल

Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 10:11 AM IST
Ludhiana News: मर्सिडीज और ब्रेज़ा में टक्कर, चालक घायल
x
Ludhiana News: जिले के चीमा चौक के पास रात करीब 10.45 बजे मर्सिडीज और ब्रेजा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही मर्सिडीज कार के एयरबैग खुल गए। कार में बैठे दो युवकों में से एक के सिर में चोट आई है। टक्कर के बाद ब्रेजा कार सड़क पर तीन बार पलटी। ब्रेजा कार चालक के पैर में चोट आई है। घायलों के नाम सुदामा और अमनदीप हैं।
जसप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका दोस्त सुदामा और उसका भाई रात को मर्सिडीज कार में घूमने निकले थे। उन्हें सूफियान चौक से यू-टर्न लेना था, लेकिन उससे पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। मर्सिडीज कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मौके पर जनकपुरी चौकी की पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने देर रात गाड़ी को बीच सड़क से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा करवा दिया है। अपने परिवार को फैक्ट्री छोड़कर कहीं जा रहा था। मर्सिडीज कार भी तेज रफ्तार में चल रही थी। कार पर चालक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार चालक शायद नशे में था, जिस कारण यह हादसा हुआ।
Next Story