पंजाब

Ludhiana News भीषण विस्फोट, महिला की हालत गंभीर

Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 9:37 AM IST
Ludhiana News भीषण विस्फोट, महिला की हालत गंभीर
x
Ludhiana News: घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके हरगोविंद नगर में देर रात को चाय बनाने दौरान गैस सिलेंडर के हुए जोरदार धमाके से 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से आग की भयानक लपटों में झुलस गई l
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों द्वारा महिला को इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों की टीम द्वारा पीड़ित महिला को चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर फटने के दौरान लगी भयानक आग से महिला 60 फीसदी तक झूलस चुकी है।
Next Story