पंजाब

Ludhiana: लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत

Admindelhi1
31 Aug 2026 5:06 PM IST
Ludhiana: लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत
x
लुधियाना में हादसे का शिकार हुईं मां-बेटी, ट्रक की चपेट में आकर मौत

लुधियाना: शहर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। पेपर से लदे भारी ट्रक ने सड़क पार कर रही दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि ट्रक गढ़शंकर की तरफ से लुधियाना पहुंचा था और शहर में पेपर का माल उतारने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक घंटाघर की ओर से लकड़ बाजार की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान सड़क पार करते समय मां-बेटी ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब उनकी पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। चालक के सलेम क्षेत्र का रहने वाला होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story