
x
Ludhiana.लुधियाना: दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ने एनएफएल के सहयोग से रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 2,318 मरीजों को लाभ पहुंचाया। शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, नेत्र रोग, बाल रोग, त्वचा रोग, ईएनटी, प्रसूति एवं स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद थे। मरीजों को फिजियोथेरेपी और डाइटीशियन परामर्श के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए गए। शिविर में मरीजों की ईसीजी, ब्लड शुगर, बोन डेंसिटोमेट्री और ब्लड प्रेशर की निशुल्क जांच भी की गई। शिविर के दौरान मरीजों को निशुल्क दवाएं भी दी गईं। शिविर में जांच किए गए जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में मोतियाबिंद की निशुल्क सर्जरी (लेंस और दवाओं सहित) और डीएमसीएच हीरो हार्ट सेंटर में निशुल्क इको की सुविधा भी दी जाएगी।
TagsLudhianaनिःशुल्क चिकित्साशिविरआयोजनfree medical campeventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





