पंजाब

Ludhiana Crime: AAP नेता की गोली मारकर हत्या

Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 11:09 AM IST
Ludhiana Crime: AAP  नेता की गोली मारकर हत्या
x
Ludhiana Crime: खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि उनको तीन गोलियां मारी गईं। जानकारी के मुताबिक, इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे।
उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े थे। वह स्थानीय लोगों की मदद से उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Next Story