पंजाब

लुधियाना: चीनी मांझा ने छह साल के बच्चे की ली जान

Suhani Malik
17 Aug 2022 4:30 PM GMT
लुधियाना: चीनी मांझा ने छह साल के बच्चे की ली जान
x

ब्रेकिंग न्यूज़: पंजाब के लुधियाना में छह साल के बच्चे का गला चीनी मांझा से कट गया, इससे बच्चे की मौत हो गई। छह साल का दक्ष पिता के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पंजाब के लुधियाना में स्वतंत्रता दिवस पर चीनी मांझा से छह वर्षीय बच्चे का गला कट गया। बच्चे को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम दक्ष है। वह अपने पिता के साथ एक्टिवा पर खरीदारी कर लौट रहा था सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद गांव गिल स्थित ईश्वर नगर ब्लाक सी निवासी दक्ष गिरी (6) का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

इस मामले में अज्ञातों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दक्ष के पिता ध्रुप गिरी कार मैकेनिक हैं। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होने के कारण दोनों दुगरी इलाके में सामान खरीदने के लिए एक्टिवा पर गए थे। दक्ष स्कूटी के आगे खड़ा हुआ था। इस दौरान रास्ते में जीएनई कॉलेज के पास एक दम से प्लास्टिक डोर आगे आ गई और दक्ष की गर्दन कट गई। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक खानी खून बह चुका था।




Next Story