पंजाब

Ludhiana: लूटपाट करने वाले 4 लुटेरे हथियारों सहित गिरफ्तार

Sanjna Verma
1 July 2024 12:15 AM IST
Ludhiana: लूटपाट करने वाले 4 लुटेरे हथियारों सहित गिरफ्तार
x

Ludhianaलुधियाना: नशा खरीदने के लिए चोरी के वाहन पर तेजधार हथियार के बल पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गैंग का थाना हैबोवाल की police द्वारा पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी, हरीश वर्मा निवासी प्रताप चौक, राम नगर, मनदीप सिंह निवासी फतेह नगर, न्यू शिमलापुरी और मुरस कुमार निवासी सत्गुरु नगर के रूप में हुई है।

आरोपियों से 2 दातर, 2 बाइक, 3 एक्टिवा, auto और 20 मोबाइल बरामद हुए हैं।आरोपी नशा करने के आदी है और नशे की पूर्ति के लिए पहले वाहन चुराते और फिर उस पर वारदात को अंजाम देते। आरोपियों के पास से जो ऑटो बरामद हुआ है, उसका यूज भी वारदातों में करते थे।

Next Story