पंजाब

Ludhiana: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद

Ratna Netam
29 Jun 2025 3:35 PM IST
Ludhiana: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 13 बाइक बरामद
x
Ludhiana.लुधियाना: सीआईए ने दो वाहन चोरों को काबू कर उनके कब्जे से 13 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें से 12 मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की थीं। आरोपियों की पहचान अमलोह निवासी संदीप और पायल निवासी धर्मपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत सीआईए की टीम ने 24 जून को आरोपी संदीप और धर्मपाल को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story