पंजाब

Ludhiana: आग में 2 कपड़े की दुकानें जलकर खाक

Ratna Netam
15 April 2025 4:44 PM IST
Ludhiana: आग में 2 कपड़े की दुकानें जलकर खाक
x
Ludhiana.लुधियाना: फतेहगढ़ मोहल्ला स्थित गांधी नगर मार्केट में सोमवार शाम को आग लगने से दो गारमेंट की दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। घनी आबादी वाले होजरी के सामान वाले व्यापारिक इलाके में आग लगने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आसपास के दुकानदार भी एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। आग शाम करीब 5.45 बजे लगी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। जिससे आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैल पाई। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
Next Story