
पटना: शराबबंदी वाले बिहार में अब विधानसभा परिसर में ही शराब की खाली बोतलें मिलीं हैं. बिहार विधानसभा के परिसर में शराब की कई खाली बोतलें मिलीं हैं. इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि शराब की खाली बोतलें मिलने पर अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
अदभुत! बिहार विधानसभा परिसर के अंदर में शराब की बोतलें बरामद।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 30, 2021
अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है। CM के चेंबर से मात्र चंद कदम की दूरी पर विभिन्न ब्रांड की शराब ही शराब उपलब्ध।
कड़ी सुरक्षा के बीच चालू सत्र में ही विधानसभा में शराब मिल रही है, शेष बिहार की आप बस कल्पना कीजिए! शर्मनाक! pic.twitter.com/v1Sj2kiBkK
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





