पंजाब
पंजाब में सुबह से ही हल्की बारिश , हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
Tara Tandi
1 March 2024 12:28 PM IST

x
पंजाब। मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय हुए वेदर सिस्टम के चलते देश की राजधनी समेत कई राज्यों में गुरुवार की रात से ही मौसम बदल गया और शुक्रवार अल सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी में पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इस वजह से मौसम में गर्माहट रही। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और रात के वक्त गरज के साथ हल्की वर्षा भी होगी।
पंजाब में हल्की बारिश का दौर शुरू, हिमाचल में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट
पंजाब में रात से बारिश के बने मौसम के बाद सुबह से ही हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। साथ ही मौसम विभाग जानकारी के मुताबिक, आज हिमाचल प्रदेश के सुदूर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 01 और 02 मार्च को ज्यादातर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
Tagsपंजाबहल्की बारिशहिमाचलबर्फबारी अलर्टPunjablight rainHimachalsnowfall alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





