पंजाब

जानें जालंधर में आज कितने मरीज आए पॉजिटिव

Shantanu Roy
22 April 2023 6:19 PM GMT
जानें जालंधर में आज कितने मरीज आए पॉजिटिव
x
जालंधर। जालंधर में कोरोना मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार को जिले में 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें गत दिन शुक्रवार को कोरोना से 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत तथा 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोरोना केसों में हो रही बढ़ौतरी के चलते स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं और लोगों में भी खौफ पाया जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों के बीच लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों से अपील है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कम जाएं और मास्क लगाकर रखें।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story