पंजाब

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने आप विधायक की रिहायश के सामने लगाया धरना, रखी ये मांगें

Shantanu Roy
12 Sep 2022 1:56 PM GMT
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने आप विधायक की रिहायश के सामने लगाया धरना, रखी ये मांगें
x
बड़ी खबर
टांडा उड़मुड़। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा किसानों की मांगों के हक में आयोजित कार्यक्रम के तहत पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के घरों के सामने धरना दिया गया। इस दौरान विधायक जसवीर सिंह की रिहायश से कुछ ही दूरी पर धरना दिया गया। संगठन के महासचिव जोन चौलांग सतनाम सिंह ऐमी बाजवा के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राज्य सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम पर विधायक जसबीर सिंह राजा को मांग पत्र भी सौंपा।
ये हैं मांगें
1. विश्व बैंक द्वारा निर्देशित नहरों पर निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए पानी की सफाई करके लोगों को बेचने के प्रोजेक्ट रद्द किए जाएं।
2. बरसाती पानी के जल संरक्षण के लिए योग्य बजट और योजनाबंदी की जाए ताकि भूमिगत जल के गिरते स्तर की भरपाई की जा सके।
Next Story