पंजाब

कलियुगी पिता की दरिंदगी, नाबालिग लड़की से की यह शर्मनाक हरकत, केस दर्ज

Shantanu Roy
25 Aug 2022 3:22 PM GMT
कलियुगी पिता की दरिंदगी, नाबालिग लड़की से की यह शर्मनाक हरकत, केस दर्ज
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। पाकिस्तान के जिला टैकसीला अधीन गांव सीनबाग में एक कलयुगी पिता की दरिंदगी सामने आई है, जिसमें उसने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दो बेटियों और बेटे को लेकर बाहर गई थी और उसकी 16 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी।
इस दौरान उसका पति घर आ गया और उसने घर में मौजूद अकेली लड़की को देख उससे अश्लील हरकतें करने शुरू कर दी। जब लड़की ने रोका तो उसे साथ मारपीट की और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। लड़की के शोर मचाने पर वे सभी घर में आए और लड़की को छुड़ाया। पुलिस ने लड़की का मैडीकल करवाने के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Next Story