पंजाब

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया अभियान शुरू

Ashwandewangan
22 May 2023 5:53 AM GMT
लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने किया अभियान शुरू
x

पंचकूला। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहाकि हरियाणा में चुनावी वर्ष शुरू हो गया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता आज से ही मिशन-2024 में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि मेहनती लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जाए। कर्मठ एवं मजबूत साथियों को पार्टी में दायित्व दिया जाएं ताकि 2024 के चुनाव मजबूती के साथ लड़े जा सकें।

वे पंचकूला में जेजेपी द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय “जनादेश-2024 प्रशिक्षण शिविर” को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पार्टी ने संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारियों को पार्टी की गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि सभी जिलों में समय-समय पर जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन होना चाहिए। गांव-गांव, शहर-शहर में पार्टी के प्रचार के अलावा सोशल मीडिया पर भी पार्टी की नीतियों की चर्चा होनी चाहिए। प्रवासी लोगों को भी पार्टी से जोड़ने पर फोकस किया जाएगा। इसके लिए एनसीआर में आने वाले हरियाणा के जिलों में विशेष रूप से जोर दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि सभी ‘सिर से ठंडा, मुंह से मीठा, पांव में रफ्तार और पार्टी का प्रचार’ इस विचार के साथ काम करें तो पार्टी के मिशन-2024 की राह और आसान होगी। उन्होंने सभी प्रकोष्ठों के प्रभारियों और प्रदेशाध्यक्षों को अपने-अपने प्रकोष्ठ मजबूत करने के दिशा-निर्देश दिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहाकि आगामी चुनाव को लगभग एक साल ही बचा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में बिना देरी किए सभी 'मिशन दुष्यंत-2024' में जुट जाएं। निशान सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी तालमेल के साथ एक परिवार की तरह आगे बढ़ें। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़ ने पार्टी पदाधिकारियों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story