पंजाब

जीप चालक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

Admin4
18 Feb 2023 7:19 AM GMT
जीप चालक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
x
दोराहा। दोराहा पुलिस ने महिंद्रा जीप चालक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक 315 बोर अवैध देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक खोल 315 बोर और महिंद्रा जीप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गुरशरणपाल सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी गांव बलाला, थाना समराला, जिला लुधियाना के रूप में हुई है।
इस संबंधी एस.एच.ओ. सब-इंस्पैक्टर विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गुरशरणपाल सिंह के पास अवैध हथियार हैं, जिसके साथ वह अपनी महिंद्रा जीप में खन्ना की तरफ से दोराहा की ओर आ रहा है। इस गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को महिंद्रा जीप सहित हिरासत में लेकर कब्जे से उक्त अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
Next Story