पंजाब

ट्रेन के नीचे आने से जालंधर की महिला की मौत

Admin4
12 Jun 2023 10:33 AM GMT
ट्रेन के नीचे आने से जालंधर की महिला की मौत
x
होशियारपुर। दसूहा में रेलवे लाइन क्रॉस कर रही महिला ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान सरवन कौर पत्नी पूर्ण सिंह निवासी बाबू लाभ सिंह निवासी नगर जालंधर के रूप में हुई है। वहीं घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी कर्मचारी ने बताया कि महिला के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है कि जालंधर की रहने वाली है। मृतक पेंशन दफ्तर में पति के दस्तावेज जमा करवाने आई थी। रेलवे लाइन पार करते वक्त महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जीआरपी के अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर दसूहा के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Next Story