पंजाब

जालंधर: अस्पताल प्रबंधन से दुखी नर्स ने की खुदखुशी

Soni
6 March 2022 12:36 PM GMT
जालंधर: अस्पताल प्रबंधन से दुखी नर्स ने की खुदखुशी
x

प्रिया कल जब अस्पताल से हॉस्टल लौटी तो उन्होंने अपने आप को कमरे में कैद कर लिया। जब वह सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसके कमरे को खोला गया। अंदर देखा तो प्रिया फंदे से झूल रही थी। जिस नर्सिंग हॉस्टल में प्रिया रहती थी वह अस्पताल प्रबंधन ने ही अपने स्टाफ के लिए ले रखा है। किसी बात को लेकर प्रिया की अस्पताल में किसी स्टाफ सदस्य के साथ बहस हुई थी। इसकी शिकायत अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर अश्विनी मल्होत्रा के पास पहुंची। पता चला है कि डॉक्टर अश्विनी मल्होत्रा ने प्रिया को बुलाया और उसे स्टाफ के सामने गालियां निकालते हुए जलील किया था।

इससे प्रिया बहुत ज्यादा परेशान और तनाव, अवसाद में चली गई। अस्पताल से लौटने पर प्रिया ने हॉस्टल में पहुंचते ही खुद को कमरे में कैद कर लिया था। प्रिया के परिजनों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर उनकी बेटी को परेशान करने के आरोप जड़े हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 174 के तहत आत्महत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यदि लड़की को परेशान करने और उसे जलील करने के एविडेंस मिले को अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story