
x
Jalandhar.जालंधर: होशियारपुर टी-20 क्रिकेट बैश लीग के दूसरे लीग मैच में होशियारपुर सुपर जायंट्स ने हरिकेंस टीम को आठ विकेट से हरा दिया। हरिकेंस टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 142 रन बनाए। हरिकेंस टीम की ओर से अनिकेत ने 39, विशाल वर्मा ने 26 और अभि ने 22 रनों का योगदान दिया। सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकु ठाकुर और बलजिंदर काली ने तीन-तीन और जेडी व सतिंदर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जायंट्स टीम ने कुलदीप धामी की शानदार बल्लेबाजी और 34 गेंदों पर 65 रनों की बदौलत 11.4 ओवर में केवल दो विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। सुपर जायंट्स टीम की ओर से कृष पांडे ने 38, कप्तान दीपिंदर सनी ने 16 और अंकु ठाकुर ने पांच रनों का योगदान दिया।
TagsJalandharसुपर जायंट्सलीग मैचआठ विकेट से जीताSuper Giantsleague matchwon by eight wicketsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





