पंजाब

Jalandhar: इन दवाइयों पर लगी रोक सख्त आदेश जारी

Anurag
5 Jun 2025 7:26 AM IST
Jalandhar: इन दवाइयों पर लगी रोक सख्त आदेश जारी
x
Jalandhar जालंधर: शहर में सख्त पाबंदियां लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सख्त आदेश जारी करते हुए शहर की सीमा में कई कैप्सूल और इंजेक्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने उक्त प्रतिबंध के आदेश जारी करते हुए कहा कि ये 4 जून से अगले 2 महीने तक लागू रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जालंधर जिले की सीमा में आने वाले क्षेत्र में प्रीगैबलिन कैप्सूल, गैबापेंटिन कैप्सूल और एनाफोर्टन इंजेक्शन को बिना लाइसेंस के रखने, स्वीकृत मात्रा से अधिक रखने/बिक्री करने, बिना बिल और रिकॉर्ड के खरीद/बिक्री और विशेषज्ञ डॉक्टर के पर्चे के बिना केमिस्ट की दुकानों में बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।
Next Story