
x
Jalandhar.जालंधर: बीती रात कंडी नहर में कार गिरने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक रोहित कुमार शैंकी पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव रनसोत गांव नंगल बिहाला में वॉलपेपर की दुकान करता था।
बीती देर रात वह अपनी दुकान बंद करके कार (पीबी54डी4373) से अपने रिश्तेदारों के गांव गोईवाल जा रहा था। जब वह गांव नारनौल के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर कंडी नहर में जा गिरी। जैसे ही कार नहर में गिरी तो गांव नारनौल के लोगों ने इस घटना की सूचना हाजीपुर पुलिस को दी।
हाजीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला, लेकिन तब तक शैंकी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि अगर सरकार नहर के किनारे सुरक्षा दीवार बना देती तो आज युवक की जान नहीं जाती।
TagsJalandharकार नहर में गिरनेव्यक्ति की मौतcar falls into canalperson diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





