पंजाब

Jalandhar News: रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिले दो शव

Bharti Sahu 2
9 Sept 2024 12:14 PM IST
Jalandhar News:  रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध हालत में मिले दो शव
x
Jalandhar News: शहर में टांडा रेलवे क्रॉसिंग और नागरा रेलवे लाइन के पास जीआरपी पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए हैं। पुलिस को एक युवक के पास कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है।
दोनों मृतक युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इसके चलते पुलिस ने दोनों की फोटो पूरे इलाके में प्रसारित कर दी है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 9 बजे टांडा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई, जिसके बाद जीआरपी थाने के एएसआई चरणजीत सिंह जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 28 से 30 वर्ष के आसपास होगी।
शव के पास मिले कुछ इंजेक्शन
पुलिस को एक युवक के शव के पास कुछ इंजेक्शन भी मिले हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवक नशे में थे या नहीं और क्या उन्होंने नशीली दवाओं का अधिक सेवन किया था।
Next Story