पंजाब

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 10:23 AM IST
Jalandhar News:  तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला
x
Jalandhar News: शहर के श्री देवी तालाब मंदिर के सामने एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया। घटना के वक्त महिला का बच्चा भी उसके साथ था। जिसकी जान बच गई। मृतक महिला की पहचान नीलमहल निवासी रिया के रूप में हुई है। जो गोपाल नगर के पास किराए के मकान में रह रही थी। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
घटना के वक्त मंदिर बंद था, इसलिए वह बाहर से मंदिर में माथा टेकने के बाद सड़क पार कर सड़क किनारे सो रहे एक भिखारी को दान देने जा रही थी। इसी दौरान दोआबा चौक की तरफ से आ रही एक एक्सयूवी कार ने महिला को कुचल दिया। थाना-8 के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात उन्हें सूचना मिली कि देवी तालाब मंदिर के बाहर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को कुचल दिया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके पर नहीं रुका बल्कि वहां से फरार हो गया।
Next Story