पंजाब

Jalandhar: ससुरालियों के खिलाफ थाने पहुंची विवाहिता ने लगाया आरोप

Bharti Sahu 2
24 July 2024 4:12 AM GMT
Jalandhar: ससुरालियों के खिलाफ थाने पहुंची विवाहिता ने लगाया आरोप
x
Jalandhar: मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप में पति व सास के खिलाफ महिला पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में कंवरप्रीत कौर पुत्री महिंद्र पाल मक्कड़ निवासी लुधियाना ने आरोप लगाया कि उसकी शादी अक्तूबर 2010 को सतिंद्र सिंह वालिया पुत्र जसविंद्र सिंह वालिया निवासी जालंधर के साथ हुई थी। शादी दौरान उसके माता-पिता ने उसके ससुराल परिवार द्वारा की गई मांग के अनुसार दहेज दिया था। इस शादी से उसके 2 बेटे भी है। शादी के तकरीबन 3 साल तक ही उसके पति व ससुराल परिवार वालों का रैवेया उसके प्रति ठीक रहा लेकिन उसके बाद उसके पति को ससुराल परिवार की तरफ से उसके प्रति भड़काया जाने लगा और वह शराब के नशे में उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति के पास एक रिवाल्वर भी है जोकि नशे में अक्सर कंवरप्रीत को जान से मारने की धमकियां देता है। उसने बताया कि उसके पति का कई लड़कियों के साथ नाजायज संबंध है। जिसकों उसने रंगे हाथ दिल्ली के होटल में पकड़ा था पति ने शराब के नशे में उससे मारपीट करके उसे घर से बाहर निकाल दिया और दोनों बेटों को अपने कब्जे में रख लिया। शिकायत की जांच महिला पुलिस थाना की इंस्पैक्टर मोनिका अरोड़ा ने ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को सौंपी जिसमें पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला है कि पीड़िता के दोनो बेटे उसके पति सतिंद्र सिंह वालिया के साथ रह रहे हैं और पीड़िता इस समय अपने मायके परिवार में रह रही है। पीड़िता अपने बच्चों के खातिर उसके साथ घर बसाना चाहती है लेकिन उसका पति उससे तालाक लेना चाहता है, पीड़िता की मानसिक परेशानी का मुख्य कारण उसकी सास की उसके और उसके पति के रिश्तें में दखलअंदाजी करना है। जिसके आधार पर महिला पुलिस थाना में पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Next Story